The Lallantop

'कॉकरोच जनता पार्टी के आधे फॉलोवर्स पाकिस्तानी', बीजेपी का ये दावा कितना सच?

केरल भाजपा के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने भी CJP को 'क्रॉस बॉर्डर ऑपरेशन' का हिस्सा बता दिया.उन्होंने आरोप लगाया कि इस पार्टी का मकसद सिर्फ भारत को अस्थिर करना और पीएम मोदी को टारगेट करना है.

Advertisement
post-main-image
भाजपा का दावा है कि कॉकरोच जनता पार्टी के अधिकतर फॉलोअर्स पाकिस्तान से हैं (PHOTO-Social Media)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 22 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोवर्स में से 94 प्रतिशत भारतीय हैं, जो पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने ग्राफ के माध्यम से साझा किया है।
  • बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार और केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोवर्स के बीच उच्च पाकिस्तानी प्रतिशत होने का दावा किया था, जिसमें विवाद उत्पन्न हुआ।
  • अभिजीत दिपके के खंडन के बाद भी, भाजपा नेताओं की आलोचना जारी है, जिससे इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक дебेट बढ़ने की संभावना है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम पर 22 मिलियन फॉलोवर्स हो चुके हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सुकांत मजूमदार ने दावा किया है कि सीजेपी के 49 प्रतिशत फॉलोअर्स पाकिस्तानी हैं. इसके बाद कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने उनके इस दावे का खंडन किया और फॉलोवर्स का ‘असली’ डेटा शेयर कर दिया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
दिपके ने किया खंडन

अभिजीत दिपके ने एक ग्राफ के जरिए बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी के 94 प्रतिशत फॉलोवर्स इंडिया के इंस्टा अकाउंट हैं. यूके से एक प्रतिशत और कुछ कनाडा और यूएई से हैं.    

dipke
दिपके ने शेयर किया असली डेटा

सुकांत मजूमदार ने क्या कहा?

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मीडिया से बात करते हुए बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने कहा,

सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के जितने भी फॉलोअर्स हैं, उनमें से 49% पाकिस्तानी हैं. उनके फॉलोअर्स में से सिर्फ 9% लोग भारतीय हैं.

इसके अलावा केरल भाजपा के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने भी CJP को 'क्रॉस बॉर्डर ऑपरेशन' का हिस्सा बता दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस पार्टी का मकसद सिर्फ भारत को अस्थिर करना और पीएम मोदी को टारगेट करना है. उन्होंने कहा,

Advertisement

अगर यह सीमा पार से चलाया जा रहा कोई इंफ्लुएंस ऑपरेशन है तो यह चिंता का विषय है. जैसे-जैसे भारत आगे बढ़ता रहेगा और तरक्की करता रहेगा. जैसे-जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे देश को 'विकसित भारत' की ओर ले जाएंगे. वैसे-वैसे इस तरह के और भी कई मामले सामने आते रहेंगे. वे अमेरिका में या कहीं और छिपकर इन अभियानों को अंजाम देंगे. लेकिन, इन्हें नाकाम करना हमारा ही काम है.

राजीव चंद्रशेखर ने कॉकरोच पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि अगर दिपके कोई मनगढ़ंत कहानी गढ़ रहे थे तो इस बात की भी उतनी ही संभावना है कि वे एक बार फिर झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ तबके इस अभियान को हवा दे रहे हैं.

इससे पहले एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ऋषि बागड़ी ने भी कॉकरोच पार्टी के फॉलोवर्स पर सवाल उठाए थे. उन्होंने एक्स पर एक ग्राफिक शेयर करते हुए कहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी की सच्चाई ये है कि इसके 77 फीसदी फॉलोवर्स पाकिस्तान, बांग्लादेश और यूएसए के नागरिक हैं. उनके फॉलोवर्स के आंकड़ों में भारत का योगदान सिर्फ 9% है.

भाजपा पर हमलावर है कॉकरोच पार्टी 

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का कहना है कि उन्होंने CJI सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद आहत होकर ये पार्टी बनाई थी. जल्द ही इस पार्टी ने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया. गोली की रफ्तार से इसके फॉलोअर्स बढ़ने लगे. कॉकरोच पार्टी का दावा है कि वो बेरोजगारी, शिक्षा नीति, और कथित पेपर लीक्स के खिलाफ आवाज उठा रही है. इसके लिए उन्होंने मीम्स और सटायर का इस्तेमाल करना शुरू किया है.

वीडियो: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को जान से मारने की धमकी किसने दी?

Advertisement