
विक्टिम को इलाज के लिए अरुप्पुकोट्टई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया (प्रतीकात्मक छवि)
घटना के बाद महिला को इलाज के लिए अरुप्पुकोट्टई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने परालाची पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कारवाई. आरोपियों में लड़की की मां सहित 14 लोग शामिल हैं. इन पर विक्टिम के साथ गालीगलौज करने और मारपीट का आरोप है. पहले भी हो चुकी है ऐसी हिंसा ये इस तरह का पहला मामला नहीं है जब किसी प्रेम विवाह के बाद एक पक्ष ने दूसर पक्ष के किसी सदस्य के साथ इस तरह बदसलूकी की हो.
- नवंबर, 2019: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक महिला को अगवा कर उन्हें बुरे तरीके से पीटा गया. दरअसल महिला के बेटे ने गांव के ही एक युवक से शादी कर ली थी. और दोनों गांव छोड़कर कहीं और रहने लगे थे. लड़की के घरवालों ने इससे नाराज़ होकर लड़के की मां को अगवा कर लिया, उन्हें पास के जंगल में ले जाकर पेड़ से बांधकर पीटा गया. आरोपी उन्हें अधमरी हालत में छोड़कर भाग गए थे, वहां से गुज़र रहे लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया था.
- दिसंबर, 2021: मध्य प्रदेश का खंडवा. यहां एक जोड़े ने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी. दोनों आठ महीने बाद लड़के के घर में लौटे. लड़के के घरवाले शादी को तैयार हो गए. जब वो लोग रिश्ता लेकर लड़की के घर पहुंचे तो लड़की वालों ने सभी को बांधकर पीटा. इस घटना में एक शख्स की मौत भी हो गई थी.












