The Lallantop

दारोगा पर आरोप- घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, गाली-गलौज की

चंदौली के उसी थाने का मामला, जहां के पुलिसकर्मियों की पिटाई से एक लड़की की मौत हुई थी.

Advertisement
post-main-image
प्रतीकात्मक तस्वीर

सिर्फ सोच कर देखिए, किसी मामले की जांच करने कोई पुलिसवाला आपके घर पहुंचे और वही आपके घर की महिलाओं को गंदी-गंदी गालियां बकने लगे. सोच कर ही दिमाग खराब हो गया न? इसी तरह के मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में एक घर में तीन महिलाएं हैं और एक बावर्दी दारोगा उनको गंदी-गंदी गालियां बक रहा है. वीडियो उत्तर प्रदेश के चंदौली का बताया जा रहा है. चंदौली के सैयदराजा थाने में तैनात एक दारोगा पर आरोप है कि उसने एक घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट और गालीगलौज की.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक मामले की जांच पड़ताल करने दो पुलिसकर्मी एक घर में पहुंचे थे. उनके साथ कोई भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थीं, जबकि घर में महिलाएं थीं. इस दौरान दारोगा ने घर में मौजूद महिलाओं से मारपीट की और गालियां दी. रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला ने बताया,

Advertisement

‘‘हमने पुलिस को कॉल करके बुलाया. वो पुलिसकर्मी आया और हम लोगों को ही गाली गाने बकने लगा. उसने मुझे थप्पड़ मारा और धकेल कर बदतमीजी करने लगा. उसने मेरे बाल नोचे और पापा को भी गालियां दीं. मुझे सीढ़ी से धकेलने के बाद उसने बहुत गंदी-गंदी गालियां दीं.’’
 

तस्वीर: आज तक

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही योगी सरकार और यूपी पुलिस को लताड़ा जाने लगा. समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर यूपी पुलिस को बेलगाम बताया.


समाजवादी पार्टी के ट्वीट पर चंदौली पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से रिप्लाई भी किया गया जिसमें जांच के बाद कार्रवाई की बात की गई है.

Advertisement


इस महीने में ये दूसरी बार है जब सैयदराजा थाने की पुलिसकर्मियों द्वारा हिंसा और दुर्व्यवहार का आरोप लगा है. इससे पहले 1 मई को पुलिस मनराजपुर गांव में रहने वाले कन्हैया यादव के घर दबिश देने गई थी. आरोप है कि दबिश के दौरान पुलिस ने कन्हैया यादव की बेटियों से मारपीट की. मारपीट में एक बेटी की मौत हो गई. इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर सैयदराजा के निलंबित थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मियों पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था.

वीडियो: UP पुलिस पर दबिश के दौरान महिला की हत्या का आरोप लगा, आधी रात की घटना में क्या हुआ?

Advertisement