The Lallantop
Logo

अरविंद केजरीवाल को दिल्ली सरकार के DIP सचिव ने क्यों भेजा 163 करोड़ का रिकवरी नोटिस?

वीके सक्सेना का आरोप था कि दिल्ली सरकार ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल किया है.

Advertisement

लगभग एक महीने पहले दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने चीफ सेक्रेट्री को आम आदमी पार्टी से 97 करोड़ रुपए वसूलने का निर्देश दिया था. वीके सक्सेना का आरोप था कि दिल्ली सरकार ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल किया है. वीके सक्सेना का कहना था कि आम आदमी पार्टी सरकारी विज्ञापनों की आड़ में अपना प्रचार कर रही है. डॉयरेक्टरेट ऑफ इनफार्मेशन एंड पब्लिसिटी (DIP) द्वारा जारी किए गए नोटिस में जुर्माने के साथ-साथ उस पर लगा ब्याज भी है. और इस बात के खास निर्देश दिए गए हैं कि दिल्ली सरकार जुर्माना दस दिन के अंदर-अंदर भर दे. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement