दी लल्लनटॉप शो में आज:
सुनसान जंगल में रास्ते के किनारे खड़ी एक अकेली गाड़ी. ये दृश्य देखकर आपके ज़ेहन में क्या ख़याल आता है? शायद ये कि गाड़ी में बैठे लोग आस-पास होंगे. किसी काम से उतरे होंगे. या ये कि कोई गाड़ी में बैठा होगा. किसी वजह से रुका होगा. हरियाणा के भिवानी के सुनसान इलाक़े में एक गाड़ी मिली. जली हुई. अंदर दो नर कंकाल. गांव वालों ने पुलिस को आगाह किया. पुलिस ने बताया कि शव नासिर और जुनैद नाम के युवकों के हैं. शक है कि उन्हें ज़िंदा जलाकर मारा गया है. हत्या का आरोप लगा है बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं पर और मामला गोरक्षा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.
हिंदू धर्म में पार्थिव देह का अग्निदाह किया जाता है. हिंदू धर्म में गाय को पवित्र जानवर माना जाता है. मगर गाय की रक्षा के नाम पर किसी इंसान को ज़िंदा जला देना.. धर्म की कौन सी व्याख्या में आता है? आज बात करेंगे हरियाणा के भिवानी की, जहां दो युवकों की हत्या का मामला सामने आया है.
दी लल्लनटॉप शो: जुनैद-नासिर की हत्या के पीछे कौन? परिवार ने पुलिस, बजरंग दल पर खुलासे किए
हत्या का आरोप लगा है बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं पर और मामला गोरक्षा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















