The Lallantop
Logo

पासपोर्ट रैंकिग में भारत किस नंबर पर आया? टॉप 10 देश में एक बात चौंकाने वाली

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में जापान ने पहला स्थान हासिल किया है. यानी जापान का पासपोर्ट सबसे ताकतवर है.

Advertisement

 हेनले पासपोर्ट इंडेक्स. दुनियाभर के पासपोर्ट की ये रिपोर्ट हर तीन महीने में जारी की जाती है. इसे लंदन की कंपनी हेनले एंड पार्टनर्स जारी करती है. 10 जनवरी को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में टॉप तीन देश एशिया के हैं. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में जापान ने पहला स्थान हासिल किया है. यानी जापान का पासपोर्ट सबसे ताकतवर है. जापान का पासपोर्ट दुनिया के 193 देशों में वीजा के बिना जाने की अनुमति देता है. वहीं सिंगापुर और दक्षिण कोरिया दोनों दूसरे स्थान पर हैं. दोनों देशों के पासपोर्ट से 192 देशों में बिना वीजा के ट्रैवल किया जा सकता है. देखिए वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement