The Lallantop
Logo

कंगना रनौत का पुतला जलाने पहुंचे किसान नेता, पुलिस ने रोका और पुतला लेकर भाग गई

UP News: किसानों ने Kangana Ranaut के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि किसान आंदोलन के दौरान वहां लाशें लटकी थीं, वहां रेप हो रहे थे.

Advertisement

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के किसानों पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) के कार्यकर्ताओं ने कंगना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया. ने कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में पहले धरना प्रदर्शन किया, बाद में मार्च किया. इसके बाद कंगना रनौत का पुतला फूंकने का कार्यक्रम था, लेकिन पुलिस ने कंगना का पुतला किसान नेताओं से छीना लिया. पुतले को लेकर पुलिसकर्मियों और किसान नेताओं में जमकर नोकझोंक हुई. पुलिसकर्मी पुतले को लेकर भाग निकले. इस दौरान किसानों ने पुलिस का विरोध किया.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement