आंध्र प्रदेश के कडपा में साइकिल से स्कूल जा रहे दो बच्चे गली में लटक रहीं नंगी तारों की चपेट में आ गए. तार में करंट दौड़ रही थी. पीछे बैठे बच्चा तार के संपर्क में आता है, देखते ही देखते स्पार्किंग होने लगती है, दोनों गिर जाते हैं, साइकिल के टायर में लगी लोहे की तीलियो से भी स्पार्क होने लगता है, लोग जमा होते हैं, लड़की से तार को हटाने की कोशिश होती है लेकिन इस बीच आग लग जाती है, धुआं उठता है, जो बच्चा पीछे बैठा होता है उसकी जान नहीं बचती, साइकिल चला रहे बच्चे को लोग उठाकर अस्पताल ले जाते हैं. हमारे देश में जान कितनी सस्ती है, बिजली विभाग की, हमारी-आपकी लापरवाही का नतीजा ये होता है कि स्कूल जाने वाले बच्चे से लेकर UPSC की तैयारी करने वाले सब इस लापरवाही की आग में स्वाहा हो जाते हैं.
आंध्र प्रदेश में स्कूल जा रहे छात्रों पर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से एक की मौत
आंध्र प्रदेश के कडपा में साइकिल से जा रहे दो बच्चों पर बिजली का तार गिर गया. हादसे में एक छात्र की मौत हो गई. वहीं दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















