अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच करीब तीन घंटों तक बैठक (Trump Putin Meet) हुई. इसके बाद दोनों नेताओं ने चंद मिनटों के लिए प्रेस को संबोधित किया. इस बैठक से कोई ठोस समझौता सामने नहीं आया है. डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन को लेकर दोनों नेताओं के बीच कुछ मुद्दों पर सहमति बनी है. इंटरनेशनल कम्युनिटी को उम्मीद थी कि इस मीटिंग में रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को लेकर कोई ठोस समझौता होगा. यहां तक कि खुद ट्रंप ने भी ऐसी ही उम्मीद जताई थी. बैठक से पहले एक बयान में उन्होंने पुतिन को चेतावनी भी दी थी कि अगर वो यूक्रेन में शांति के लिए तैयार नहीं होते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. देखें वीडियो.
पुतिन से मिलकर डॉनल्ड ट्रंप ने क्या कहा, जेलेंस्की का मैसेज आ गया?
Trump-Putin Meet: इंटरनेशनल कम्युनिटी को उम्मीद थी कि इस मीटिंग में रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को लेकर कोई ठोस समझौता होगा.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















