The Lallantop
Logo

बागेश्वर धाम में अर्जी का नंबर आने से पहले ही महिला ने दम तोड़ा, बीमारी दूर कराने गई थी

बताया जा रहा है कि महिला बीमार थी और अपनी समस्या दूर करने के मकसद से वहां गई थी.

Advertisement

 मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम के कार्यक्रम के दौरान के एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला बीमार थी और अपनी समस्या दूर करने के मकसद से वहां गई थी. लेकिन अर्जी का नंबर आने से पहले ही उसकी मौत हो गई. आजतक से जुड़े लोकेश चौरासिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बागेश्वर धाम में इन दिनों धार्मिक महाकुंभ लगा हुआ है. इस महाकुंभ में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 'दिव्य चमत्कारी’ दरबार लगा रखा है. यहां काफी संख्या में लोग अपनी-अपनी मन्नतों और समस्याओं की अर्जी लेकर पहुंच रहे हैं. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement