The Lallantop
Logo

दी लल्लनटॉप शो: रूस के कच्चे तेल का फ़ायदा किसे हो रहा? डॉ जयशंकर ने EU को क्या कह दिया?

ढुलाई की लागत ज्यादा होने पर भी भारत रूस से कच्चा तेल क्यों आयात कर रहा है?

Advertisement

रूस से सस्ता तेल लेने के लिए मोदी सरकार की तारीफ भारत में ही नहीं, पाकिस्तान में भी हुई है. याद कीजिए इमरान खान के वो भाषण. जिनमें वो कहा करते थे कि देखिए कैसे PM मोदी अमेरिका को भी साध रहे हैं, और रूस से सस्ता तेल भी ले रहे हैं. ये बात अपनी जगह है कि बड़े दिनों से भारत में पेट्रोल-डीज़ल के दाम नहीं बढ़े, लेकिन जनता जानना तो चाहती ही है कि अगर वाकई हमें तेल सस्ता मिल रहा है, तो ग्राहक के लिए दाम कब कम होंगे. दूसरी बड़ी समस्या अंतरराष्ट्रीय मंचों की है. यूरोप की तरफ से भारत पर लगातार उंगली उठाई जा रही है. डॉ जयशंकर बार-बार इन उंगलियों को मरोड़ तो रहे हैं, लेकिन इस मौके का इस्तेमाल भारत की ऑइल इकॉनमी को समझने के लिए किया जा सकता है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement