The Lallantop
Logo

आंध्र प्रदेश में TDP-BJP और जन सेना में गठबंधन, सीट शेयरिंग का फार्मूला तैयार

Andhra pradesh में भारतीय जनता पार्टी, तेलुगु देशम और जनसेना पार्टी के बीच गठबंधन पर मुहर लग गई है. तीनों दलों ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी तैयार कर लिया है. जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी.

Advertisement

आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव भाजपा, तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और जनसेना पार्टी एक साथ लड़ेगी.  इसका आधिकारिक ऐलान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर शनिवार शाम 6 बजे किया. TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश बुरी तरह से बर्बाद हो गया है. इस गठबंधन के साथ आने से राज्य और देश को फायदा मिलेगा. वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में देश और राज्य का विकास जरूर होगा. अलायंस को लेकर शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर एक बैठक हुई थी. इसमें TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू और जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण शामिल हुए.
 

Advertisement

Advertisement
Advertisement