ताजमहल (Taj Mahal) के बंद कमरों में क्या है? ये जानने के लिए दायर की गई याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच गुरुवार 12 मई को खारिज कर दी. ऐसा करते हुए कोर्ट ने याचिकाकर्ता को जमकर खरी-खोटी भी सुनाई. कहा कि ऐसे तो आप कल को जज के चैम्बर खुलवाएंगे. और अब आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (ASI) के मौजूदा और पूर्व अधिकारियों ने बता दिया है कि ताजमहल के कमरे स्थायी रूप से बंद नहीं रहते, न ही वहां हिंदू देवताओं की मूर्ति का कोई प्रमाण मिला है. ये भी बताया कि इस इमारत में 22 कमरे नहीं बल्कि 100 सेल हैं जो सुरक्षा कारणों से आम जनता के लिए बंद रहते हैं. देखें वीडियो.
ताजमहल के 22 कमरे खुलवाने की याचिका करने वाले को कोर्ट की खरी-खोटी
ASI ऑफिसर ने बताया पूरा सच
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















