The Lallantop

दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के सामने 3 बार चलाया पोर्न वीडियो, सुनवाई के बीच खलबली मच गई

दिल्ली हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअल सुनवाई कर रही थी. इसी दौरान एक शख्स ने अपना स्क्रीन शेयर किया और उसमें पोर्न वीडियो चलाने लगा. उसने तीन बार ऐसा करके कोर्ट की सुनवाई को बाधित किया.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली हाईकोर्ट की ऑनलाइन सुनवाई के दौरान पोर्न वीडियो चलने लगा. (इंडिया टुडे)

दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के कोर्ट में 29 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन सुनवाई हो रही थी. इसी दौरान एक यूजर ने अपना स्क्रीन शेयर करके उस पर पोर्न वीडियो चलाना शुरू कर दिया. ये देख कोर्ट रूम में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में वर्चुअल मीटिंग को बंद करना पड़ा. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच की सुनवाई के दौरान ही हुई. चीफ जस्टिस जब सप्लीमेंट्री लिस्ट पर सुनवाई कर रहे थे, उसी दौरान शितजीत सिंह नाम के एक शख्स ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपनी स्क्रीन शेयर की. और उसमें पोर्न वीडियो चलाने लगा.

कोर्ट के कर्मचारियों ने तुरंत वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग को बंद कर दिया. हालांकि कुछ समय बाद जब फिर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू हुई तो उसी यूजर ने फिर से स्क्रीन शेयर किया और पोर्नोग्राफिक कॉन्टेंट चलाने लगा. इसके बाद कर्माचरियों ने फिर से वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग (VC) को रोक दिया और काफी देर तक इसको दोबारा शुरू नहीं किया. काफी देर बाद जब फिर से ऑनलाइन सुनवाई चालू हुई तो फिर से यूजर ने स्क्रीन शेयर किया और पोर्न वीडियो चलाने लगा. रिपोर्ट के मुताबिक इस बार बैकग्राउंड से एक आवाज भी आ रही थी,

Advertisement

यह अमेरिका से किया गया एक हैक है. मीटिंग को तुरंत बंद कर दें. इसे दोबारा कभी चालू मत करना. आपका सिस्टम हैक हो गया है.

इसके बाद कोर्ट के कर्मचारियों ने सभी ऑनलाइन यूजर्स को लॉक करके वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग चालू की. दिल्ली हाई कोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आई रुकावट को लेकर दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट में शिकायत दर्ज कराई है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. 

अदालतों में वर्चुअल प्रोसीडिंग्स के दौरान अश्लील वीडियो चलने का यह पहला मामला नहीं है. पहले भी अलग-अलग मौकों पर ऐसा हो चुका है. ताजा घटना से पहले जुलाई 2025 में कोलकाता हाई कोर्ट की एक बेंच की ऑनलाइन सुनवाई के दौरान भी एक शख्स ने स्क्रीन शेयर करके पोर्न वीडियो चलाना शुरू कर दिया था. इस तरह की घटनाओं ने वर्चुअल सुनवाई को कंट्रोल करने वाले सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

Advertisement

वीडियो: यूपी: महाराजगंज में टीचर्स और डीएम की मीटिंग में जूम पर चल गया पोर्न, कार्रवाई हो गई

Advertisement