The Lallantop
Logo

सुर्खियां: मनीष सीसोदिया और सत्येन्द्र जैन का इस्तीफा, अब अरविंद केजरीवाल किसे देंगे मंत्री पद?

दिल्ली सरकार के दो कैबिनेट मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

Advertisement

आज दिल्ली सरकार के दो कैबिनेट मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है. दोनों ही मंत्री इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं. सिसोदिया का नाम शराब घोटाले में आया है तो सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लगे हैं. मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को ही CBI ने अरेस्ट किया था, जबकि सत्येंद्र जैन कई महीनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस्तीफे पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि दोनों मंत्री बेकसूर हैं, दिल्ली का काम प्रभावित न हो इसलिए सीएम केजरीवाल ने इस्तीफा मंजूर किया है.

Advertisement
Advertisement