The Lallantop
Logo

दुनियादारी: स्पेन में लोकतंत्र लाकर नायक बने, एक ग़लती ने सब बर्बाद कर दिया

हुआन कार्लोस ने 39 सालों तक देश पर शासन कैसे किया?

Advertisement
लगभग दो बरस तक निर्वासन में रहने के बाद हुआन कार्लोस वापस स्पेन लौट आए हैं. दिसंबर 2021 से ही उनके वापस लौटने की ख़बरें चल रहीं थी. लेकिन स्पेन सरकार ने इससे इनकार किया था. सरकार ने कहा था कि कार्लोस को अपने किए की सफ़ाई देनी होगी. लेकिन मार्च 2022 में जांच एजेंसियों ने उनसे जुड़े तीन मामले ड्रॉप कर दिए. इससे उनकी घर-वापसी का रास्ता साफ़ हो गया. कार्लोस 19 मई को स्पेन पहुंचे. इस हफ़्ते वो अपने दोस्तों और घरवालों से मिलेंगे. अगले हफ़्ते कार्लोस फिर से यूएई लौट जाएंगे. उनकी वापसी को लेकर स्पेन में एक धड़ा नाखुश है. गठबंधन सरकार की सहयोगी पोडेमोस पार्टी ने खुलेआम कार्लोस की आलोचना की है. कार्लोस की वापसी से स्पेन की राजनीति में क्या खलल पड़ता है, ये देखना दिलचस्प हो सकता है. आज इस ख़बर के बहाने हम जानेंगे, स्पेन में राजशाही का क्या इतिहास रहा है? हुआन कार्लोस ने 39 सालों तक देश पर शासन कैसे किया? और, कार्लोस के निर्वासन की पूरी कहानी क्या है? देखें वीडियो.

 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement