पंजाब के पॉपुलर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी कनाडा बेस्ड एक गैंग ने ली है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों के हवाले से खबर है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ गैंग ने ली है. बताया जा रहा है कि गोल्डी बराड़ गैंग के पंजाब मॉड्यूल ने इस हत्या को अंजाम दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदर सिंह है. ये कनाडा में बैठकर अपना गैंग चलाता है. गोल्डी, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़ा हुआ है और उसके साथ में काम करता है. खबरों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिद्धू मूसेवाला को निशाने पर लिया हुआ था. बताया जाता है कि मूसेवाला ने बिश्नोई गैंग के विरोधी गैंग को सपोर्ट दिया था. अब पुलिस इस ऐंगल से भी जांच कर रही है. देखें वीडियो.
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे कौन, ये है लॉरेंस बिश्नोई की कहानी
पंजाब के पॉपुलर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी कनाडा बेस्ड एक गैंग ने ली है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















