The Lallantop
Logo

IPO में पैसा लगाने वालों के लिए 'हैप्पी न्यू ईयर' वाली खबर!

SEBI ने IPO के नए नियमों का ऐलान किया.

Advertisement

शेयर मार्केट में एक का नुकसान ही दूसरे का फायदा होता है. ठीक एक साल पहले जब बर्गर किंग का IPO (Initial Public Offering) आया तो उसके एक शेयर की 60 रुपये कीमत को बाजार ने हाथोंहाथ लिया. नतीजतन कंपनी शेयर मार्केट में करीब दोगुने भाव 115 रुपये पर लिस्ट हुई. जो लोग IPO में पैसा लगाने से चूक गए थे, उन्होंने हाथ मलने के बजाय हाथ खोलने शुरू किए. देखते ही देखते एक शेयर की कीमत जा पहुंची 200 रुपये के पार. लेकिन जैसे ही 30 दिन बीते, यानी इसमें पहले से पूंजी लगाए बैठे बड़े निवेशकों के निकलने की न्यूनतम समय सीमा खत्म हुई, शेयरों की जमकर बिकवाली शुरू हो गई. अगले कुछ दिनों में ही बर्गर किंग का स्टॉक 40 फीसदी तक टूट चुका था. आज भी वह इसी भाव पर अटका है. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement