The Lallantop
Logo

JNU हिंसा: स्टूडेंट यूनियन की एक्स प्रेसिडेंट सुचेता ने ABVP के सतिंदर अवाना पर गंभीर आरोप लगाए

कैंपस के भीतर गुंडों को लाने से लेकर और भी कई बातें सुचेता ने बताई.

Advertisement
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार शाम हॉस्टल के अंदर घुसकर छात्रों के साथ मारपीट और हिंसा करने का मामला सामने आया है. कुछ नकाबपोश हाथ में लाठी-डंडे लेकर हॉस्टल के अंदर घुस गए और छात्रों की पिटाई की. इस हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष भी बुरी तरह से घायल हो गईं हैं. इस हिंसा में करीब 25 छात्रों के घायल होने की सूचना है. इस हिंसा को कवर करने पहुंचे लल्लनटॉप के दो रिपोर्टर निखिल और गौरव. निखिल ने जेएनयू स्टूडेंट यूनियन की पूर्व प्रेसिडेंट सुचेता डे से बात की. सुचेता ने कैंपस के भीतर गुंडों को लाने को लेकर ABVP के सतिंदर अवाना पर गंभीर आरोप लगाए. वीडियो में सुचेता की बातें विस्तार से सुनिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement