मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का कमलानगर थाना क्षेत्र. यहां रैडक्लिफ़ नाम का एक स्कूल है. स्कूल के ठीक सामने पुलिस का स्टेट कमांड सेंटर है. साथ में डायल 100 का ऑफिस भी है. दफ्तरों के ठीक सामने स्कूल में एक तीन साल की बच्ची से रेप किया जाता है. रेप करने वाला आरोपी स्कूल में ही आईटी प्रोफेशनल के तौर पर काम करने वाला कासिम रेहान है. कासिम 4-5 दिन से बच्ची के क्लास से बाहर जाने और वॉशरूम तक जाने की निगरानी कर रहा था. जब बच्ची वॉशरूम गई तो आरोपी टीचर ने उसका पीछा कर रेप किया. इसके बाद बच्ची दोबारा क्लास में चली गई. आरोपी को लगा कि बच्ची छोटी है तो घर पर कुछ नहीं बताएगी. उसने बच्ची को टॉफ़ी का लालच देकर किसी को ना बताने की हिदायत भी दी. मामले में आरोपी कैसे पकड़ा गया जानिए इस वीडियो में.
MP के स्कूल में 3 साल की बच्ची से रेप, आरोपी टीचर अरेस्ट
आरोपी टीचर ने पूछताछ में बताया की उसने पोर्न क्लिप देखी थी. इसके कुछ देर बाद ही उसे बच्ची वॉशरूम की तरफ जाती दिख गई. और ये पूरी घटना हुई.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















