The Lallantop
Logo

यूक्रेन के मॉल में थे हजारों लोग, रूस ने दाग दी मिसाइल

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यह यूरोपीय इतिहास का सबसे खतरनाक आतंकी हमला है.

Advertisement

यूक्रेन (Ukraine) के क्रेमेंचुक शहर में सोमवार 27 जून को एक मिसाइल हमले में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. यह हमला शहर के एक शॉपिंग मॉल पर हुआ. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि हमले के वक्त मॉल के भीतर करीब एक हजार लोग थे. यूक्रेन ने इस हमले का आरोप रूस पर लगाया है. राष्ट्रपति ने कहा कि यह यूरोपीय इतिहास का सबसे खतरनाक आतंकी हमला है. हमले में करीब 60 लोग घायल भी हुए हैं.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement