शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद टीवी पर आने वाले शो ‘मेरी कहानी’ के एंकर पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इसका कारण संसद के पूरे शीतकालीन सत्र से अपने और अन्य 11 सांसदों के निलंबन को बताया है. प्रियंका के मुताबिक, यह निलंबन पूरी तरह से मनमाना है. राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को लिखे एक पत्र में प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जब उनसे संविधान के प्रति उनकी प्राथमिक शपथ का अधिकार ही छीना जा रहा है, ऐसे में वे संसद टीवी पर किसी भी तरह की जिम्मेदारी को जारी नहीं रखना चाहतीं. इस पूरे मामले पर हमने प्रियंका चतुर्वेदी से विस्तार से बात की. देखिए वीडियो
राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद टीवी में एंकर पद से इस्तीफा देने के बाद क्या कहा?
शीतकालीन सत्र में निलंबन को लेकर जताई नाराजगी
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















