राजस्थान के भरतपुर में रहने वाली एक महिला की पिछले पांच महीने से कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है. उसने इसके लिए एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक इलाज लिया. पर बात नहीं बनी. वैसे तो आम तौर पर 14 दिन में कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है. पर इस महिला के साथ ऐसा नहीं है.महिला का नाम शारदा देवी है, वो ‘अपना घर आश्रम’ में रहती हैं. 4 सितंबर 2020 को पहली बार शारदा देवी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. तब से लेकर अब तक उनकी 31 बार जांच हो चुकी है. लेकिन हर बार कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है. देखिए वीडियो.
राजस्थान में इस महिला का 31 बार कोरोना टेस्ट हुआ और हर बार रिपोर्ट पॉजिटिव आई!
जानिए डॉक्टर्स का क्या कहना है?
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















