पुरखे कहते थे कि राजनेताओं की कथनी और करनी में बहुत अंतर होता है. लेकिन राजस्थान से आई इस खबर ने हमारे नज़रिये को हल्का सा बदला है. राजस्थान सरकार में एक मंत्री इस्तीफ़ा दे रहे हैं. कारण? वो अपना कहा कर नहीं पाए. अपना वादा नहीं निभा पाए. मंत्री जी नाम है डॉ किरोड़ी लाल मीणा. डॉक्टर से नेता बने किरोड़ी लाल राजस्थान के दमदार नेताओं में गिने जाते हैं. उन्हें चाहने वाले उन्हें बाबा कहकर बुलाते हैं. उनके लिए ये नारा भी मशहूर है- राजस्थान का एक ही लाल, किरोड़ी लाल, किरोड़ी लाल. मंत्री जी के हाथों में राजस्थान सरकार के कृषि और ग्रामीण विभाग की कमान थी. अब सवाल है कि मंत्री जी ने आखिर ऐसा क्या वादा कर दिया था जिसके पूरे ना होने वो मंत्रालय छोड़ने को तैयार हो गए. विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें.
लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत नहीं दिला पाएं, इसलिए किरोड़ीलाल मीणा ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा
लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान किरोड़ी लाल मीणा ने वादा किया था कि उनके नेतृत्व में राजस्थान पूर्वी की सभी 7 सीटें बीजेपी जीतेगी.और अगर ऐसा नहीं हुआ तो मंत्री जी अपने पद से इस्तीफ़ा दे देंगे.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















