लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार, 1 जुलाई को राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी बात रखी. उनके भाषण के दौरान सदन में जमकर हो-हल्ला हुआ. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना की भी बात की. उन्होंने कहा कि सेना के दूसरे जवानों के लिए जो नियम और सुविधाएं हैं वो अग्निवीरों के लिए नहीं है. उन्होंने कहा कि लैंडमाइन विस्फोट में एक अग्निवीर की जान चली गई. लेकिन उस जवान को शहीद का दर्जा नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अग्निवीरों के साथ भेदभाव हो रहा है. उन्हें पूरी ट्रेनिंग नहीं दी जाती है और मैदान में उतार दिया जाता है. इस पर रक्षा मंत्री ने भी जवाब दिया.
Agniveer पर संसद में राहुल जो बोले, अमित शाह और राजनाथ सिंह को जवाब देना पड़ गया
संसद में नेता प्रतिपक्ष Rahul gandhi ने Agniveer योजना को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सेना के दूसरे जवानों के लिए जो नियम और सुविधाएं हैं वो अग्निवीरों के लिए नहीं हैं. इस पर जोरदार बहस हो गई. गृहमंत्री Amit shah और रक्षा मंत्री Rajnath singh को खड़े होकर तुरंत जवाब देना पड़ा.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















