तुर्की और सीरिया में भूकंप (Turkey Earthquake) के तेज झटकों के कारण 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. भूकंप इतना प्रभावशाली था कि सैकड़ों इमारतें जमींदोज हो गईं. इस भूकंप के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है. तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन के मुताबिक देश में अब तक कम से कम 912 लोगों की मौत हुई है और 5,380 लोग घायल हुए हैं. राष्ट्रपति ने बताया कि करीब 2400 लोगों को मलबे के नीचे से निकाला गया. अलग-अलग शहरों में 2800 से ज्यादा इमारतें ढह गईं. इस भयावह आपदा के बाद तुर्की ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगी है.
तुर्की भूकंप ने मचाई भयंकर तबाही, 7.8 मैग्नीट्यूड के बाद तबाही देख दुनिया हिल गई!
तुर्की सरकार ने आपातकाल लगाने की घोषणा की है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















