The Lallantop
Logo

पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे आदित्य ठाकरे को एसपीजी ने क्यों रोक लिया?

पीएम की अगवानी करने के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और सीएम उद्धव ठाकरे के अलावा आदित्य ठाकरे भी पहुंचे थे.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार, 14 जून को महाराष्ट्र के पुणे पहुंचे. जहां उन्होंने तुकाराम मंदिर का उद्घाटन किया. इसके बाद वे राजभवन में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने मुंबई पहुंचे. प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) एयरपोर्ट पर मौजूद थे. इससे पहले कि आदित्य ठाकरे पीएम मोदी का स्वागत कर पाते उन्हें पीएम की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवानों ने रोक लिया.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement