बिहार दौरे पर आए पीएम नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) ने बेतिया में एक जनसभा को संबोधित किया. अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने लालू यादव की पार्टी RJD पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला. पीएम ने कहा कि बिहार में जंगलराज लाने वाला परिवार, बिहार के युवाओं का सबसे बड़ा गुनहगार है. पीएम ने RJD पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में इंडी गठबंधन अभी भी लालटेन के भरोसे जी रही है. जब तक लालटेन का राज रहा, बिहार में तब तक सिर्फ एक ही परिवार का भला हुआ. इसके अलावे पीएम इंडी गठबंधन पर भी हमलावर रहें. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के परिवारवादियों ने ही रामलला को दशकों तक टेंट में रखा. पूरा भाषण सुनने के लिए वीडियो देखें.
इंडी गठबंधन अभी भी 'लालटेन युग' में जी रहा है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Bihar के बेतिया में india alliance पर निशाना साधते हुए PM Modi ने कहा कि यही परिवारवादी हैं जिन्होंने दशकों तक रामलला को टेंट में रखा, राम मंदिर ना बने इसके लिए जी- तोड़ कोशिश की.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








