केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा अभियान' के बीच हरियाणा (Haryana) में जबरन तिरंगा बेचे जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि करनाल (Karnal) जिले के हेमदा गांव में राशन की एक दुकान के वेंडर ने लोगों के आगे राशन लेने के बदले तिरंगा खरीदने की शर्त रख दी. उसने लोगों पर कथित रूप से दबाव बनाया कि तिरंगा खरीदने पर ही उन्हें उनके हिस्से का राशन दिया जाएगा.
राशन के बदले तिरंगा खरीदने की शर्त रखी, वेंडर बोला- 'ऊपर से आदेश मिला है'
हरियाणा के करनाल का मामला. आरोपी वेंडर सस्पेंड किया गया. बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा- 'तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक.'
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
खबर के मुताबिक इस पर लोगों ने पीडीएस वेंडर दिनेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया. शिकायत मिलने पर दिनेश के खिलाफ PDS कंट्रोल ऑर्डर-2009 के तहत खिलाफ कार्रवाई की गई है. करनाल के जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक ने कार्रवाई को लेकर आदेश जारी किए. इसके बाद दिनेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. देखिए वीडियो.
Advertisement

.webp?width=80)


















