अमृतसर का स्वर्ण मंदिर. 6 जून को यहां पर कुछ सिख कट्टरपंथियों ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए. ये लोग ऑपरेशन ब्लू स्टार की 36वीं बरसी पर यहां इकट्ठा हुए थे. वहीं अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि प्रत्येक सिख खालिस्तान चाहता है. यदि भारत सरकार खालिस्तान देती है तो वे ले लेंगे. बता दें कि पहले भी ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर इस तरह की नारेबाजी हुई है. कुछ कट्टरपंथी संगठन सिखों के अलग देश यानी खालिस्तान की मांग करते हैं.
ऑपरेशन ब्लू स्टार की 36वीं बरसी पर सिक्खों ने अलग देश की मांग की!
खालिस्तान के समर्थन में लगे नारे.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















