The Lallantop
Logo

ओमिक्रॉन के ख़तरे के बीच साउथ अफ्रीका और अन्य जोखिम वाले देशों से आए 6 यात्री पॉजिटिव

इन सभी लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं.

Advertisement

कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron) के खतरे के बीच महाराष्ट्र में दक्षिण अफ्रीका और अन्य जोखिम वाले देशों से लौटे 6 यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें मुंबई, कल्याण-डोंबिवली नगर निगम, मीरा भयंदर और पुणे में 1-1, जबकि पिंपरी चिंचवाड़ में नाइजीरिया से लौटे 2 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चला है कि ये कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से ही संक्रमित हैं या नहीं. महाराष्ट्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार, 30 नवंबर को बताया कि इन सभी लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं. उनके कॉन्टैक्ट्स को भी ट्रेस किया जा रहा है. इनमें हल्के लक्षण पाए गए हैं. इन सभी को निगरानी में रखा गया है. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement