पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह का निधन हो गया है. 73 वर्षीय तारिक लंबे वक्त से बीमार थे. उनकी बेटी नताशा फतेह ने उनके निधन की पुष्टि की है. तारिक फतेह का जन्म 20 नवंबर 1949 को कराची में हुआ था. उनका परिवार बंबई अब मुंबई का रहने वाला था, लेकिन बंटवारे के बाद कराची चला गया था. उन्होंने कराची यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री की पढ़ाई की थी, लेकिन बाद में पत्रकारिता में आ गए. एक पाकिस्तानी टीवी चैनल में खोजी पत्रकारिता करने से पहले 1970 में उन्होंने कराची सन नाम के अखबार में रिपोर्टिंग की. उन्हें दो बार जेल भी जाना पड़ा. बाद में उन्होंने पाकिस्तान छोड़ दिया और सऊदी अरब में सेटल हो गए. 1987 में फतेह कनाडा आ गए. उन्होंने ‘चेंजिंग अ मिराज : द ट्रैजिक इल्युजन ऑफ ऐन इस्लामिक स्टेट’ नाम की किताब लिखी, जो बाद में बहुत फेमस हुई.
कराची में जन्मे तारिक फतेह खुद को ‘हिन्दुस्तान का बेटा’ क्यों कहते थे? बेटी ने बताया
तारिक को पाकिस्तान में दो बार जेल भी जाना पड़ा था.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















