स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी एक ताजा सर्वे के मुताबिक पिछले दो दशकों में मुसलमानों की प्रजनन दर में सबसे तेज गिरावट देखी गई है. इसका मतलब ये है कि मुस्लिम समुदाय में बच्चे पैदा करने की दर में काफी कमी आई है. इसके साथ ही अन्य धर्मों के प्रजनन दर में भी गिरावट आई है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, मंत्रालय के पांचवे राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के आंकड़ों से पता चलता है कि 2019-21 के दौरान मुस्लिम समुदाय में प्रजनन दर घटकर 2.36 रह गई, जबकि 2015-16 में यह 2.62 थी. बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पिछले हफ्ते शुक्रवार, 6 मई को गुजरात के वडोदरा में ये रिपोर्ट जारी की थी. देखें वीडियो.
मुस्लिम समुदाय में बच्चे पैदा करने की दर में कमी आई? स्वास्थ्य मंत्रालय के नए सर्वे में खुलासा
अन्य धर्मों के प्रजनन दर में भी गिरावट आई है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















