29 मार्च को म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ (Naypyidaw) के पास 5.1 तीव्रता का भूकंप आया. म्यांमार 24 घंटे पहले शुक्रवार को आए दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों से नहीं उबरा था और फिर भूकंप से राजधानी दहल गई. 28 मार्च को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था. इससे म्यांमार में भारी तबाही मची थी. म्यांमार अब तक 1600 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. USGS (यूएस जियोलॉजिकल सर्वे) के अनुसार यह भूकंप दोपहर करीब 2.50 बजे आया. इसका केंद्र नेपीडॉ के आसपास था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी. हालांकि इस भूकंप के कारण हुए नुकसान या हताहतों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. यह भूकंप उस क्षेत्र में आया जो पहले ही भूकंप से प्रभावित था. देखें वीडियो.
म्यांमार और थाईलैंड से भूकंप के बाद की सामने आई नई तस्वीरें, भारत ने क्या किया?
म्यांमार में 28 मार्च को 7.7 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, जिसमें 1600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)















.webp?width=120)




