यूपी के गाजियाबाद (Ghaziabad) में 14 साल की लड़की के साथ घर में घुसकर रेप किया गया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और विरोध प्रदर्शन होने लगा. गुस्साए लोगों ने आगजनी के साथ ही तोड़फोड़ शुरू कर दी. सूचना के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और मामले को शांत किया. पुलिस का कहना है कि पीड़िता के परिजनों ने दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि बुधवार की शाम करीब छह बजे बिजली गुल होने पर तीन-चार लोग पिछले दरवाजे से घर में घुस आए. कबाड़ का काम करने वाले आरोपी ने लड़की के साथ रेप किया और मारपीट की. परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
गाजियाबाद में रेप की घटना के बाद बवाल, आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद (Ghaziabad) में 14 साल की लड़की से रेप और मारपीट की घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया. गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए और तोड़फोड़ व आगजनी शुरू कर दी.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















