The Lallantop
Logo

दिल्ली पुलिस ने अब माना, तस्वीर में डंडा लिए खड़ी लड़की ABVP की कोमल शर्मा थी

5 जनवरी के बाद से कोमल गायब थी, अब सामने आईं.

Advertisement

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में 5 जनवरी के दिन हुई हिंसा की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है. वायरल वीडियो और वॉट्सऐप ग्रुप में हुई चैट के जरिए पुलिस इस हिंसा में शामिल लोगों का पता लगा रही है. कुछ दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पुलिस ने हिंसा में शामिल 9 स्टूडेंट्स की पहचान उजागर की थी. अब तीन और स्टूडेंट्स की पहचान कर ली गई है. पुलिस ने वायरल वीडियो में दिखने वाली नकाबपोश लड़की की पहचान दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट कोमल शर्मा के तौर पर की है. वो DU के दौलतराम कॉलेज की स्टूडेंट हैं और ABVP से जुड़ी हुई हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
 

Advertisement