The Lallantop
Logo

JNU: रजिस्ट्रेशन को लेकर बने तनाव के बाद बाहर से आए नकाबपोश हमलावारों ने की हिंसा?

अगले सेमेस्टर के लिए हो रहे रजिस्ट्रेशन को लेकर शुरू हुई मार-पीट.

Advertisement
5 जनवरी की शाम दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में हिंसा हुई. कैंपस के अंदर घुस आए नकाबपोशों ने हाथों में सरिया, हॉकी स्टिक्स, डंडे और हथौड़े लेकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया. करीब तीन घंटे तक ये हिंसा चली. हमलावरों ने हॉस्टलों के अंदर घुसकर स्टू़डेंट्स को मारा. कई स्टूडेंट्स लहुलूहान हो गए. कइयों का सिर फूटा. हमलावरों ने स्टूडेंट्स और शिक्षकों पर पत्थरबाजी भी की. हॉस्टलों में काफी तोड़फोड़ भी की गई है. ख़बरों के मुताबिक, इस हिंसा में दो दर्ज़न से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement