नेपाल में 12 जुलाई की सुबह भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड की वजह से दो बसें नदी में गिर गईं. भूस्खलन मदन-अश्रित हाईवे पर हुआ (Nepal Landslide News). इस दौरान वहां से गुजर रही दो बसें मलबे की चपेट में आकर त्रिशूली नदी में बह गईं. खबर है कि दोनों बसों में लगभग 63 यात्री सवार थे. वो सभी लापता हैं. जानकारी है कि भारी बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ रही है. आजतक से जुड़े रोहित सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, बस में सात भारतीय भी सवार थे. उन सभी की मौत हो चुकी है. मामले पर ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो-
भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड! हाईवे से गुजर रही दो बसें नदी में बह गईं, 63 यात्री लापता
Nepal Landslide Update: बस में सात भारतीय भी सवार थे. उन सभी की मौत हो चुकी है. मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से लापता बसों और लोगों की तलाश करने में दिक्कतें आ रही हैं.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















