पाकिस्तान के पंजाब में पड़ने वाला शहर. लाहौर से करीब 60 किलोमीटर दूर. ननकाना साहिब. सिखों के लिए ये सिर्फ एक शहर नहीं है. उनकी श्रद्धा का केंद्र है. वजह ये कि ये शहर सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव का जन्मस्थान है. ननकाना साहिब अब ख़बरों में है. तीन जनवरी यानी शुक्रवार को खबर आई कि सैकड़ों की भीड़ ने गुरुद्वारे पर पत्थरबाजी की. भीड़ ने गुरुद्वारे को घेर लिया. नारे लगाए. कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं.
ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर हमला, BJP ने CAA से जोड़ा
हमले का पूरा मामला जानिए.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















