उत्तर प्रदेश पुलिस भले ही अपनी कार्यशैली के लिए खुद की पीठ थपथपाते नजर आती हो, लेकिन कानपुर देहात का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं. इसमें यूपी पुलिस की बर्बरता साफ देखी जा सकती है. इस वीडियो में कानपुर देहात के अकबरपुर थाने का इंचार्ज एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहा है, युवक का बच्चा उसकी गोद में है और वह बच्चे को चोट लगने की दुहाई देकर पुलिस से न पीटने की विनती भी करता है. बच्चा भी पुलिस का यह रूप देखकर जोर-जोर से रोता है. लेकिन, थानेदार को रहम नहीं आता और वह पिता पर लाठियां बरसाता रहता है. आइये आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है? देखें वीडियो.
कानपुर देहात के अकबरपुर थाने का इंचार्ज गोद में बच्चा लिए पिता को पीटता रहा
वीडियो वायरल होने पर थाने इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















