जौनपुर (Jaunpur) की स्पेशल कोर्ट ने अपराधी से राजनेता बने पूर्व सांसद धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) को सात साल की सजा सुनाई है. उन्हें जौनपुर की MP/MLA कोर्ट ने एक दिन पहले चार साल पुराने अपहरण और रंगदारी मामले में दोषी करार दिया था. दोषी साबित होने के तुरंत बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था. कोर्ट ने पूर्व सांसद पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. इस मामले में धनंजय के एक सहयोगी संतोष विक्रम सिंह को भी सात साल की सजा मिली है. धनंजय सिंह साल 2009 में बसपा से लोकसभा सांसद बने थे. उन्हें किस मामले में ये सजा मिली? क्या है पूरा मामला, जानने के लिए देखिए वीडियो.
धनंजय सिंह को सजा मिली, समर्थक अमित शाह के ख़िलाफ़ नारे लगाने लगे!
Jaunpur की MP/MLA कोर्ट ने चार साल पुराने अपहरण और रंगदारी मामले में Dhananjay Singh को दोषी करार दिया है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












