The Lallantop
Logo

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले क्यों भावुक हो गए मोहम्मद सिराज?

सोशल मीडिया पर लोग सिराज की तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट शुरू हो चुका है. बारिश से खेल रुकने तक हुए सात ओवर्स में टीम इंडिया ने खुद को आगे रखा है. पेसर मोहम्मद सिराज ने चोट से वापसी कर रहे डेविड वॉर्नर को सिर्फ पांच रन के निजी स्कोर पर वापस भेज दिया. हालांकि इस विकेट से पहले ही वह ट्विटर पर चर्चा का विषय बन चुके थे. तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले हुए राष्ट्रगान के दौरान सिराज आंसू पोंछते दिखे थे. इसी सीरीज के दूसरे टेस्ट से डेब्यू करने वाले सिराज तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले काफी भावुक हो गए थे. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement