भारतीय रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट की बढ़ी हुई कीमतें कम कर दी हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 25 नवंबर को लिए गए फैसले के तहत प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत वापस 10 रुपये कर दी गई. इससे पहले ये कीमत 30 रुपये थी. इस फैसले के एक दिन पहले मध्य और दक्षिण रेलवे ने भी प्लेटफॉर्म की कीमत 50 रुपये से घटाकर 10 रुपये कर दी थी. खबरों के मुताबिक मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के कई स्टेशनों पर अब प्लेटफॉर्म 10 रुपये में मिलेगा. इन स्टेशनों में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण और पनवेल शामिल हैं. देखिए वीडियो.
प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत घटी, तो भारतीय रेलवे ने बताई ये वजह
पहले ये कीमत 30 रुपये थी.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)









