भारतीय सेना ने शुक्रवार, 8 जनवरी की सुबह पूर्वी लद्दाख के चुशूल सेक्टर में गुरुंग पहाड़ी के पास एक चीनी सैनिक को पकड़ा. इनपुट्स के अनुसार, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) का सैनिक रास्ता भटक गया था और अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया था. इंडिया टुडे के शिव अरूर की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी के इस सैनिक को या तो आज (9 जनवरी) या रविवार (10 जनवरी) को उन परिस्थितियों की जांच के बाद वापस भेजा जा सकता है, जिसमें वह भारतीय क्षेत्र में घुस आया था. बॉर्डर पर चीनी सैनिक को वापस करने के लिए औपचारिकताएं चल रही है. देखिए वीडियो.
इंडियन आर्मी ने पूर्वी लद्दाख के चुशूल सेक्टर में चीनी सैनिक को पकड़ा
अब जांच हो रही है कि वह किन हालात में भारतीय सीमा में घुस आया.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















