देशभर में मौजूद चीनी मोबाइल कंपनियों के दफ्तरों में बुधवार, 22 दिसंबर की सुबह से इनकम टैक्स विभाग छापेमारी (IT Raid) कर रहा है. सूत्रों से इंडिया टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग के अधिकारियों को पता चला है कि चीनी मोबाइल फर्मों ने कई बार कथित टैक्स उल्लंघन किए हैं. इसी की जांच के तहत देश के अलग-अलग शहरों में इन कंपनियों के दफ्तरों में छापे मारे जा रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि चीनी मोबाइल फोन कंपनियों के कई डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स, कॉर्पोरेट दफ्तर, गोदामों और मैन्युफैक्चरर्स के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है. देखें वीडियो.
देशभर में चाइनीज मोबाइल कंपनी के दफ्तरों पर IT डिपार्टमेंट के छापे क्यों पड़ गए?
इन पर शेल कंपनियों के जरिए टैक्स चोरी करने का आरोप है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















