इराक में ऐसा क्या हुआ कि ईरान समर्थक भीड़ अमेरिकी दूतावास में घुस गई?
अमेरिका ने दूतावास की हिफ़ाजत के लिए फोर्सेज़ भेजीं हैं.
Advertisement
नए साल का पहला दिन ख़त्म होते-होते इराक के अमेरिकी दूतावास को थोड़ी राहत मिली. 31 दिसंबर से दूतावास के बाहर हो रहा प्रोटेस्ट ख़त्म हो गया. प्रदर्शनकारियों के सरगनाओं के मुताबिक, इराकी PM अदेल अब्दुल महदी की ओर से दिए गए आश्वासन की वजह से प्रोटेस्ट वापस ले रहे हैं. इनके मुताबिक, PM महदी ने कहा है कि कानून बनाकर अमेरिकी सेना को इराक से वापस भेजा जाएगा. 5,200 अमेरिकी सैनिक हैं इराक में. इनके अलावा कई सिविलियन भी हैं. ज़्यादातर अमेरिकी सैनिक बगदाद के उत्तरपश्चिम में एक सैन्य ठिकाने पर तैनात हैं. बाकी कुर्दों के कब्ज़े वाले उत्तरी हिस्से में. इनके अलावा, बगदाद के दूतावास और इरबिल के अमेरिकी कॉन्स्यूलेट को मिलाकर लगभग अमेरिकी 486 स्टाफ भी हैं. ज़्यादातर बगदाद में हैं. यहां की स्थितियां बिगड़ीं, तो 31 दिसंबर को अमेरिकी रक्षा मुख्यालय ‘पेंटागन’ ने ऐम्बैसी के लिए अतिरिक्त फोर्सेज़ भेजी. इनमें कुवैत से भेजे गए 120 के करीब अमेरिकी ‘स्पेशल पर्पस मरीन एयर-ग्राउंड टास्क फोर्स’ भी शामिल थे.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















