The Lallantop
Logo

हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट, SEBI चेयरमैन पर क्या आरोप लगाए?

Hindenburg Research ने एक और Report जारी की है. इसमें Adani Group और SEBI चीफ के बीच लिंक होने का दावा किया गया है.

Advertisement

अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) एक बार फिर सुर्खियों में है. हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपने खुलासे में दावा किया है कि व्हिसलब्लोअर दस्तावेजो से पता चला है कि SEBI चेयरमैन की अडानी मनी साइफनिंग घोटाले में इस्तेमाल की गई अस्पष्ट ऑफशोर संस्थाओं में हिस्सेदारी थी.  इसमें सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति पर बड़े आरोप लगाए गए हैं. हिंडनबर्ग रिसर्च ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट किया था. इसमें एक भारतीय कंपनी से जुड़े एक और बड़े खुलासे का संकेत दिया गया था. अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म ने पोस्ट में लिखा था, “भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है”.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement