पाकिस्तान (Pakistan) में इस वक्त आटे की कीमत अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. यहां कई इलाकों में 20 किलो आटा लगभग 3 हजार पाकिस्तानी रुपये में मिल रहा है. मतलब 1 किलो आटे की कीमत 150 रुपये तक पहुंच गई है. बाजार में सब्सिडी वाले आटे का स्टॉक काफी घट गया है. हालात ये हैं कि पाकिस्तान सरकार को कई इलाकों में कम कीमत पर आटे की व्यवस्था करनी पड़ रही है. लेकिन फिर भी हालात बिगड़ते नज़र आ रहे हैं. लोग आटे के पैकेट लेकर आने वाली गाड़ियों के पीछे-पीछे दौड़ रहे हैं. कई इलाकों से आटे के पैकेट पाने के लिए भगदड़ मचने की खबरें आ रही हैं. इस बीच आटे के सस्ते पैकेट के लिए एक व्यक्ति की जान जाने की खबर है.
पाकिस्तान में आटे के लिए लड़ते लोगों की वीडियो वायरल, कीमत दिमाग भन्ना देगी!
20 किलो आटे की कीमत 3 हजार तक पहुंच गई है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















