दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से बारिश के बाद की तस्वीरें सामने आ रही हैं. दिल्ली के अलावा पटना, जयपुर, चंडीगढ़ और भोपाल, हर जगह का यही हाल है. भोपाल, जयपुर अपने-अपने प्रदेश की राजधानी हैं. अब राजधानियों में ऐसे हालात हैं तो बाकी शहरों का क्या हाल होगा? हर मानसून की यही कहानी है. सड़कें तालाब बन जाती हैं. कभी मेनहोल में गिरकर, कभी बिजली के तारों की चपेट में आकर लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. दिल्ली में एक बच्चा 15 मिनट तक बिजली के खम्भे से चिपका रहा. 28 जुलाई को एक यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र की भी बिजली का करंट लगने से मौत हो गई. क्या है बरसात की आफत, जानने के लिए देखें पूरा वीडियो
सड़कें या तालाब, पता नहीं चल रहा, उत्तर भारत में मानसून ने खोली सरकारों के दावे की पोल
हर मानसून की यही कहानी है. सड़कें तालाब बन जाती हैं. कभी मेनहोल में गिरकर, कभी बिजली के तारों की चपेट में आकर लोग अपनी जान गंवा रहे हैं.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)
















