मिस यूनिवर्स (Miss Universe) 2021 में भारत को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. इस प्रतियोगिता में भारत की बेटी हरनाज कौर संधू (Harnaaz Kaur Sandhu) ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है. भारत ने ये खिताब 21 साल बाद जीता है. 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता इजराइल के इलियट में आयोजित की गई थी. सोमवार सुबह इस प्रतियोगिता के आखिरी राउंड में हरनाज कौर संधू पहले, मिस पराग्वे की नाडिया फरेरा दूसरे और मिस साउथ अफ्रीका ललेला मस्वाने तीसरे स्थान पर रहीं. भारत के लिए हरनाज से पहले साल 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में यह टाइटल लारा दत्ता ने जीता था. यानी भारत ने अब तीसरी बार यह टाइटल अपने नाम किया है. देखिए वीडियो.
चण्डीगढ़ की हरनाज कौर संधू ने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब, 21 साल बाद देश को मिली उपलब्धि
इससे पहले 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता के सिर सजा था ताज
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















